विन्ध्याचल। थाना क्षेत्र के शिवपुर वार्ड सभासद पुत्र सुजीत वर्मा पर जानलेवा हमला बोल घायल कर दिया गया। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे वह अपने आवास के सामने बैठा था कि तीन की संख्या में पहुंचे लोगों ने हमला बोल घायल कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
युवक पर हमला होते देख परिजन भी बचाव में आए इसी बीच हमलावर जान से मार दिए जाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।