मड़िहान। बैंक से पैसा निकालकर घर वापस आते समय वर्षीय श्याम बिहारी (50) की मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के सामने सोमवार को दोपहर एक बजे विद्युत पोल से टकराकर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस घायल को इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ निवासी श्याम बिहारी प्रजापति के साथ मनोज विश्वकर्मा रजौहा स्थित एक बैंक से पैसा निकालकर घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पचोखरा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि असंतुलित होकर बाईक विद्युत पोल से टकरा गयी। बाईक सवार दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना के बावजूद 108 एंबुलेंस नही पहुंची। इससे करीब एक घंटे तक दोनों घायलवस्था में वहीं पड़े रहे। समय से इलाज के लिए नहीं पहुंच पाने पर श्याम बिहारी की घटना स्थल पर मौत हो गई। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन घायल मनोज विश्वकर्मा 32 वर्ष को इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।