फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईकों की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन घायल: रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के तिसुही गांव के सामने मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में एक घायल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अस्मित (15) अपने पिता अशोक (39) के साथ सुबह बाइक से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने मिर्जापुर जा रहा था। मड़िहान के तिसुही गांव के सामने पहुंचा ही था कि मड़िहान बाजार से सामान लेकर आ रहा विजय बहादुर (48) घर की तरफ अचानक मुड़ गया। इससे दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज हुई कि तीनों छिटककर दूर गिर गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल भेजा गया। हालांकि छात्र का इलाज कराकर तत्काल उसे परीक्षा के लिए मिर्जापुर भेज दिया गया। पिता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। तिसुही गांव निवासी विजय बहादुर (45) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें