जिगना। थाना क्षेत्र के हरगढ़ जिगना मार्ग पर रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक के खडे़ ट्रक में टकरा जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरारिबई सिंह निवासी चंदन 20 वर्ष पुत्र शिव मंगल अपने मौसी के लड़के व एक साथी के साथ एक ही बाइक से नयेपुर चौराहा की ओर से घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार मनिकठी गांव के सामने पहुंचे कि एक ट्रक इंडीकेटर जलाकर खडा था, जिसमें बाइक असंतुलित होकर टकरा गई और सभी घायल हो गए। बाइक चला रहे चंदन 20 वर्ष को गंभीर चोट आई थी जो सर्रोई अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।