मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लच्छापट्टी गांव के पास शनिवार की शाम दस से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की तहरीर देने पर देहात कोतवाली पुलिस ने चार नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली गालौज समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लेढू गांव निवासी आशुतोष बिंद पुत्र जयनारायण बिंद शनिवार को अपने मामा के घर झिगुरा गया था। शाम को लौटते समय जैसे ही बाइक सवार युवक देहात कोतवाली क्षेत्र के लेढू गांव के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाकर बैठे दस से अधिक युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। गाड़ी रोकते ही आरोपी लाठी डंडे से युवक को पीटने लगे। पिटाई से बचने के लिए युवक वहां से भागने लगा। लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे दौड़कर पीटने लगे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपी करने वाले आरोपी क्षेत्र के धनीपट्टी के बताए जा रहे हें। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।