फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के किसी नतीजे तक अभी तक नहीं पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मनिकठा गांव में गला दबाकर की गई वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने सोमवार को मृतक विष्णु बिंद उर्फ डाक्टर की पत्नी श्री देवी व साला तौलन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मनिकठा निवासी ने दस वर्ष पूर्व एक चिकित्सक से नवजात शिशु लेकर उसे पाला और उसका नाम खुशी प्रसाद उर्फ निरहू रखा है। घटना की रात खुशी प्रसाद गांव के एक युवक की बारात में गया था। वृद्ध की हत्या की जानकारी होने पर खुशी प्रसाद रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि छह माह पूर्व भी विष्णु पर हमला हुआ था तो खुशी प्रसाद के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए थे। उस समय भी थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों में विष्णु की हत्या को लेकर चर्चा है। विष्णु ने कुछ माह पूर्व अपनी दोनों पुत्रियों चकबंदी उर्फ मालती तथा सरस्वती देवी को करीब तीन-तीन बीघा जमीन बैनामा किया था। मालूम हो कि विष्णु की पहली पत्नी बीमारी से मर गई थी जिससे दो पुत्री हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। दूसरी पत्नी श्रीदेवी से कोई औलाद नहीं है। श्री देवी अपने भाई की पुत्री उषा को पास रख कर पढ़ाती है जो कक्षा दस की परीक्षा दे रही है। उषा की शादी भी तय की गई है। विष्णु खुशी प्रसाद उर्फ निरहू को पुत्र मान कर उसे पढ़ा रहा था। विष्णु के दामाद ने तहरीर में कहा है कि घर परचून आदि की दुकान खोलने तथा श्री देवी को एक अन्य व्यक्ति के साथ घूमने पर विष्णु आपत्ति जताता था। पुलिस एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विवेकानंद उपाध्याय का कहना है कि मामले में काफी हद तक जानकारी मिली है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें