पड़री। क्षेत्र के पड़री-चंडिका रोड पर स्थित एक गुमटी में शनिवार की शाम चार सिलेंडर फटने से पूरे पड़री बाजार में हड़कंप मच गया। लोग बम फटने की आशंका जताते हुए इधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते ही दो गुमटी धू धू कर जलने लगी। इससे उसमें रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। कुछ देर बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।
घटना के संबंध बताया जाता है कि पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी श्याम पुत्र नंदलाल पड़री बाजार स्थित एक गुमटी में फास्ट फूूड की दुकान खोला हुआ है। शाम करीब चार बजे वह चाऊमिन बनाने के लिए सिलेंडर जलाकर पानी लेने चला गया। इसी बीच सिलेंडर फट गया। जिससे गुमटी टूटकर नष्ट हो गई। अगल बगल मौजूद लोग गुमटी में बम फटने की आशंका जताते हुए भागने लगे। सिलेंडर फटने से श्याम के दूकान में आग लग गई। देखते ही देखते उसके बगल में स्थित बेचू शर्मा के सैलनू में आग लग गई। दोनों दूकानें जलने लगीं। लोग दूर से दूकान जलता देेख रहे थे लेकिन पास नहीं आए। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह आग बुझाया। संयोग था कि दूकानदार पानी लेने गया था अन्यथा उसके साथ भी कोई अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि अगल बगल भी कई दूकाने थी लेकिन आग बुझा देने से बच गई।