फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने के बहाने दो लाख का गहना लेकर भागे ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़ (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गहनों की सफाई करने के बहाने घर में घुसे दो युवकों ने महिला को झांसा देकर दो लाख का जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर ठगों पर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

सोनवर्षा निवासी वासदेव सिंह के घर शुक्रवार दोपहर दो युवक पहुंचे। खुद को जेवर साफ करने वाला बताते हुए महिला से जेवर फ्री में जेवर चमकाने का झांसा दिया। फ्री में जेवर चमकाने की बात में आकर महिला ने ठगों को सोने का चेन व कान के कनफूल साफ करने के लिए दे दिया। जिसका वजन 20 ग्राम बताया गया है। चेन व कनफूल ले कर युवकों ने महिला को स्टील का कटोरा, गरम पानी व हल्दी लाने की बात कह कर जेवर की सफाई शुरू कर दी और दूसरा युवक फर्नीचर आदि साफ करने का पावडर दिखाने वासदेव सिंह के पास चला गया।
वासदेव सिंह जो कुछ दूरी पर थे उन्हें नहीं पता था कि उनकी पत्नी ने सोने के गहने साफ करने के लिए दूसरे युवक को दिया है। इसी बीच उन्होंने पत्नी से भोजन कराने के लिए कहा। पति-पत्नी के अंदर जाते ही मौका पाकर युवक बाइक से फरार हो गए। भोजन देने के बाद महिला बाहर आई तो युवकों को न पाकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत घटना के बारे में वासदेव सिंह को बताया। युवकों की तलाश में आसपास के लोगो ने पूरे क्षेत्र का चक्कर लगाया लेकिन युवकों का कहीं पता नहीं चला। लिखीत रूप से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें