पटेहरा (मिर्जापुर)। लालगंज थाना क्षेत्र के लेदुकि गांव के सरसावा मौजा में शुक्रवार को तौल में धांधली करने वाले बिचौलिए को किसानों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया। बिचौलिया रिमोट से कांटे को नियंत्रित कर रहा था। पुलिस व ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के लेदुकि ग्राम सभा के सरसावा मौजा के किसान अशोक कुमार पुत्र चिंता कोल का बगल के गांव रामपुर अतरी स्थित खरीददार से 5175 रुपये क्विंटल के हिसाब से सरसो बेचने की बात तय हुआ था। गुरुवार की शाम चार बजे के करीब तौल की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक काटे पर शुरू किया गया।
किसान के तौल के अनुसार फसल कम हो गई, तौल में गड़बड़ी देख किसान और बिचौलिए के बीच कहा सुनी होने लगी। पास पड़ोस के लोग जुटे तो घटतौली होने पर बिचौलिए की तलासी ली गई तो उसकी जेब से काटे को नियंत्रित करने का रिमोट देख सभी के होश उड़ गए। 55 बोरी तौल में लगभग तीन क्विंटल का हेरफेर मिला। जिसके बाद ग्रामीण आरोपी को पुलिस चौकी सन्तनगर ले गए। जहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय के साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग किया।
इस मामले में चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चौकी पर कोई भी प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं पड़ा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी को पुलिस के हाथों सौंपने के बाद भी पुलिस देर रात पंचायत करने के बाद लेनदेन करके उसे छोड़ दिया।