फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बंपर टूटने से क्रेन दुकान पर पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौक के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर प्रयागराज से आ रही क्रेन बंपर टूटने के बाद अनियंत्रित होकर दुकान पर पलट गई। हादसे में चालक बरौधा कचरा निवासी छेदी (35) समेत तीन घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरौधा कचरा निवासी छेदी (35), करण (10) और अर्जुन (15) सोमवार दोपहर क्रेन से ट्रक पहुंचने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे।
मंगलवार दोपहर लौटते समय अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास क्रेन का बंपर टूटकर पहिए में फंस गया। क्रेन अनियंत्रित होकर दुकान पर पलट गई।
जल चढ़ाकर आ रहे कांवड़िये की बाइक क्षतिग्रस्त: हादसे में दुकानदार शिवकुमार बिंद की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मेजा निवासी आकाश छह साथियों के साथ प्रयागराज से गंगा जल चढ़ाकर काशी विश्वनाथ से वापस मेजा स्थित घर जा रहा था। वह दुकान पर चाय-पान करने के लिए रुका था। उसने अपनी बाइक चाय की दुकान के पास खड़ी की थी, जो क्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ राजीव पांडेय ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें