फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीआरडी के जवान का चट्टर नदी में मिला शव

विज्ञापन
मृतक पीआरडी जवान मुन्नू यादव । फाइल फोटो। स्रोत- परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पड़री। मोहनपुर गांव से सोमवार की दोपहर वर्दी लेने मिर्जापुर के लिए निकले पीआरडी जवान मुन्नू यादव (50) का शव मंगलवार की दोपहर में पड़री की चट्टर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

पीआरडी जवान के बेटे दिलीप यादव ने बताया कि पिता सोमवार दोपहर वर्दी लेने के लिए मिर्जापुर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह चट्टर नदी में शव मिलने की सूचना मिली। इस पर परिजन पहुंचे।
शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़री थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की तैनाती इस माह पड़री थाने पर हुई थी। सोमवार की रात नाइट शिफ्ट थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत नदी में डूबने से हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें