फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकपा माले कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए घटना को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी, भाकपा माले कार्यकर्ता मंगलवार को चारो तरफ पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

शोक सभा के दौरान नेताओं ने मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। वक्ताओं ने हत्यारे मंत्री व उसके पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि घटना में शामिल मंत्री को यदि बर्खास्त न किया गया तो 15 अक्तूबर से गांव-गांव प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। तथा 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत में जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने का काम करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के चारो तरफ नाकेबंदी करते हुए पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा बैठाया गया था। घेरेबंदी को तोड़ते भाकपा माले पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंच गए। सभा को शशिकांत कुशवाहा, राजनाथ यादव, जीरा भारती, आशाराम भारती, भक्त प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सियाराम, अमरेशचंद्र भारती, मंजू देवी, धर्मराज कोल, संजय मौर्य, जगरनाथ गोड़, महेंद्र पटेल, रविशंकर भारती, श्रीकांत मौर्य, डा राममूर्ति गौतम, मीना गौतम, मो.शमीम, दुर्जन गौड़, मंगरा देवी, सीता बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें