उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बारिश की वजह से कुएं के ऊपर बिछाया गया खड़ंजा धंस गया। इससे एक गाय भी खड़ंजे की ईंट के साथ कुएं में गिर गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाय को निकालने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, जिगना छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर के बनका क्षेत्र में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां कुंआ के ऊपर ही खड़ंजा बिछा दिया गया था। बारिश के दौरान खड़ंजा की ईंट कुएं में गिर गई।
खड़ंजे के ऊपर खड़ी गाय भी कुएं में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कुएं के पानी को निकाला जा रहा था। वहीं सीढ़ी व रस्सियों की मदद से गाय को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा था।