फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद न होने से क्रय केंद्र से लौट रहे किसान, मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। चेचरी मोड़ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर समय से खरीदारी न होने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि वे बुधवार को सुबह से केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए आए थे लेकिन खरीद नहीं हुई। केंद्र प्रभारी दिनभर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ही केन्द्र पर सुकुलपुरा ग्राम पंचायत का एक किसान 50 क्विंटल गेहूं लेकर गया था। लेकिन देर शाम तक खरीद नही हुई। बाबू ने उसे दूसरे दिन लाने को कहा। जिस पर बाबू व किसान से नोकझोंक हुई। प्रभारी ने पुलिस को बुला लिया। अंत में किसान को मजबूरन वापस होना पड़ा। केंद्र प्रभारी अल्पना चौरसिया से पूछे जाने पर उन्होंने देर से पहुंचना स्वीकार किया और कहा कि तौल दस बजे से शुरू हो जाती है जब वह पहुंची तो गेहूं की खरीद शुरू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें