फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुआं के ऊपर बिछा खड़ंजा बारिश से धंसा, अंदर गिरी गाय

Thu, 20 May 2021 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कुएं के ऊपर खड़ंजा बिछा दिया, जो बारिश के कारण कुएं में धंस गया।
विज्ञापन
कुएं में गिरी गाय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बारिश की वजह से कुएं के ऊपर बिछाया गया खड़ंजा धंस गया। इससे एक गाय भी खड़ंजे की ईंट के साथ कुएं में गिर गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाय को निकालने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिगना छानबे के ग्राम पंचायत विजयपुर के बनका क्षेत्र में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां कुंआ के ऊपर ही खड़ंजा बिछा दिया गया था। बारिश के दौरान खड़ंजा की ईंट कुएं में गिर गई।

खड़ंजे के ऊपर खड़ी गाय भी कुएं में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कुएं के पानी को निकाला जा रहा था। वहीं सीढ़ी व रस्सियों की मदद से गाय को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें