फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव में सोमवार को पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे चचेरा भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे लहूलुहान कर भाग गया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय रामजी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। इसी बीच पति-पत्नी के झगड़े को देख चचेरा भाई मौके पर पहुंकर बीच बचाव करने लगा। इतने में बड़े भाई रामजी ने छोटे भाई गोविंद को भी भला बुरा कहा। इस पर गोविंद ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से बड़े भाई रामजी के सिर पर प्रहार कर भाग गया। खून से लथपथ रामजी जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस रामजी को पटेहरा पीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मड़िहान राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें