फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार रुपये का इनामियां हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के चुनार रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने सोमवार को विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साहबराम गोला निवासी शहाबुद्दीन उर्फ सोनू ने 28 मार्च 2020 को परिवार के लोगों द्वारा जमीन पर पटककर गला दबा कर उसकी पत्नी इमाला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने पिता, बहन व भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया था। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी। घटना के 48 घंटे बाद ही पुलिस ने पिता व बहन को गिरफ्तार कर लिया था। भाई कुतुबुद्दीन उसी समय से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी रेलवे स्टेशन के पास खड़ा है। वह कही भागने के फिराक में हैं। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने घेरेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें