फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: मिर्जापुर में दंपती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- एक ही चिता पर लिटा कर जलाएं

Mon, 16 Feb 2026 06:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दंपती ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों फंदे से लटक रहे थे। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में सोमवार की सुबह कमरे में एक ही साड़ी के दोनों किनारो से दंपती का फंदे से लटका शव मिला। दंपती के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि खुशी-खुशी जा रहे हैं। ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई न करें। हमें एक साथ चिता पर लिटा कर जलाएं। यही आखिरी इच्छा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के रोहित विश्वकर्मा (27) की शादी 19 जनवरी 2025 को कछवां थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा की पुत्री सरस्वती (23) से हुआ था। रोहित रविवार की रात आठ बजे अपने कपड़े की दुकान को बंद कर घर पर खाना खाने के बाद रात नौ बजे पत्नी सरस्वती के साथ अपने घर के दूसरे तल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता होने लगी। 

बड़े भाई राहुल ने झरोखे से देखा तो दोनों फंदे से लटके थे। राहुल ने शोर मचाकर परिवार के लोगों को बुलाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर साड़ी का फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पुलिस को दी गई। दोनों कमरे की छत में लगे पंखे में साड़ी पर फंदे के सहारे लटके थे। पीली रंग की साड़ी को बीच से पंखे के एंगल में बांधा गया था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अजब-गजब: यूपी में जिंदा पति को मृत दिखा विधवा पेंशन ले रही थी पत्नी, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

एक सिरे से पति और दूसरे सिरे से पत्नी लटकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी सरस्वती के पिता राजकुमार विश्वकर्मा को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सदर मुरेंद्र पाल, थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी संजय सिंह फॉरेंसिक टीम ने जांच की। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसकी फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

सरस्वती के पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सरस्वती के पिता राजकुमार विश्वकर्मा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुत्री के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जबकि पुत्री ने सुसाइड नोट में लिखा कि ससुराल वालों पर आरोप न लगाया जाए।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
दंपती के पास मिले सुसाइड नोट में सरस्वती ने लिखा है कि हम लोग खुशी-खुशी जा रहे हैं। हमारी खुशी के लिए कुछ भी ऐसा न करें। हमने जो किया है उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। हम इस दुनिया में न रहें तो किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। माता पिता से निवेदन है कि ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई न की जाए। हमें एक साथ एक-दूसरे पर लिटाकर जलाएं। इसे आखरी इच्छा समझे।

क्या बोले अधिकारी
रोहित और उसकी पत्नी सरस्वती ने अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें