जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
प्रथम दिवस (नौ फरवरी) – वालीबॉल प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर केशरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर द्वारा किया गया।
पुरुष वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
मेड़िया ने एस.एन. पब्लिक स्कूल को 25-24 से हराया।
जिगना ने आमघाट को 21-06 से पराजित किया।
घरवासपुर ने होलवापुर को 21-14 से हराया।
अदलपुरा ने भवैया को 25-10 से हराया।
सेमीफाइनल में जिगना ने मेड़िया को 25-17 से हराया।
अदलपुरा ने घरवासपुर को 26-24 से हराया।
फाइनल में अदलपुरा ने जिगना को 15-09, 15-13 से पराजित कर खिताब जीता।
महिला वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
मवैया ने तुलापुर को 21-02 से हराया।
मेड़िया ए ने मोर्चाचर को 21-05 से हराया।
घरवासपुर ने मेड़िया बी को 21-12 से हराया।
एस.एन. पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम को 24-22 से हराया।
सेमीफाइनल में मवैया ने मेड़िया को 21-12 से हराया।
घरवासपुर ने एस.एन. पब्लिक स्कूल को 15-05 से हराया।
फाइनल में मवैया ने घरवासपुर को 21-16, 21-14 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- फोटो : अमर उजाला
द्वितीय दिवस (10 फरवरी) – कबड्डी प्रतियोगिता
मुख्य अतिथि राम विलाश यादव, समाज कल्याण अधिकारी, मिर्जापुर द्वारा उद्घाटन किया गया।
पुरुष वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
जगापट्टी ने पुलिस लाइन को 40-11 से हराया।
चौसा ने विन्ध्याचल को 24-20 से हराया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आमघाट को 17-07 से हराया।
पड़रा ने मझवां को 16-04 से हराया।
सेमीफाइनल में जगापट्टी ने चौसा को 18-10 से हराया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पड़रा को 19-18 से हराया।
फाइनल में जगापट्टी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 24-20 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
महिला वर्ग (आठ टीमों की सहभागिता):
कोन ब्लॉक ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 19-06 से हराया।
मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली ने जगापट्टी को 35-10 से हराया।
विन्ध्यज्ञान पब्लिक स्कूल ने आमघाट को 21-18 से हराया।
मिनी स्टेडियम चुनार ने कमासिन को 27-17 से हराया।
सेमीफाइनल में मिनी स्टेडियम चुनार ने विन्ध्यज्ञान को 10-05 से हराया।
मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली ने कोन ब्लॉक को 25-18 से हराया।
फाइनल में मिनी स्टेडियम चुनार ने मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली को 23-07 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- फोटो : अमर उजाला
तृतीय दिवस (11 फरवरी) – पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि निर्मला राय, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया।
पावरलिफ्टिंग में कुल 215 खिलाड़ियों (150 पुरुष एवं 65 महिला) ने भाग लिया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को किट वितरित की गई।
बता दें कि तीनों दिवस विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। स्थानीय खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने की इस पहल की सराहना की और इसे खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।