फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में शर्मनाक घटना: चचेरे भाई सहित तीन ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Mon, 13 Oct 2025 10:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई समेत तीन किशोरों ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम शौच के लिए गई 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई व रिश्तेदार के अन्य किशोरों ने दुष्कर्म किया। बालिका ने घर आकर इसकी जानकारी दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी सोमेन बर्मा व एएसपी सिटी नितेश सिंह ने जांच की। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्ची रविवार की देर शाम को शौच के लिए घर के पास खेत की ओर जा रही थी। पीछे से 16 वर्षीय उसका चचेरा भाई और परिवार के दो अन्य किशोर पहुंचे। तीनों ने मिलकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों भाग गए।

 देहात कोतवाली के साथ एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया गया। एसएसपी ने परिजनों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।

क्या बोले एसएसपी

विज्ञापन

12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ 16 वर्षीय चचेरे भाई और दो किशोर रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। बालिका का अस्पताल में इलाज कराया गया। वह ठीक है। आरोपी किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -सोमेन बर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें