फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति कर्मचारियों ने सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप्र संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सहकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने सामूहिक रूप से सहायक निबंधक सहकारिता को त्यागपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रास रूट के पैक्स सचिवों व कर्मचारियों के बारे में सरकार गंभीरता पूर्वक विचार नहीं कर रही है। मांग की गई कि सभी पैक्स सचिवों को कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की तरह नियमित वेतन का भुगतान किया जाय। साथ ही पैक्स कैडर के साथियों को सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 में एवं नान कैडर सचिवों, आंकिक, विक्रेता, सहयोगी एवं चौकीदारों को उनकी योग्यता के अनुसार पदोन्नति की जाय। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को मान लेती है तो उनको आंदोलन करने की आवश्यकता ही नहीं है। कहा कि इसके पहले भी वह चरणबद्ध आंदोलन कर चुके हैं लेकिन सरकार पर उसका कोई असर नहीं हो रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री का ध्यान अपेक्षित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद दुबे, जिला महामंत्री विनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सोहन लाल यादव व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें