फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घूस लेते चकबंदी लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांतरण आदेश पारित करने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को चकबंदी लेखपाल अरुण कुमार को देहात कोतवाली के भरुहना के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
एंटी करप्शन विभाग के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ड्रमंडगंज निवासी अनिल कुमार ने शिकायत की थी कि पारित नामांतरण आदेश वापस लेने और दानपत्र के आधार पर मां जयमाला का नामांतरण आदेश पारित करने के लिए चकबंदी लेखपाल अरुण कुमार निवासी पिलकिच्छा हरिका पुरा थाना खुटहन जिला जौनपुर पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इससे पहले भी वह रिश्वत ले चुका है। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। केमिकल लगे नोट देकर शिकायतकर्ता को उसके पास भेजा। चकबंदी लेखपाल अरुण कुमार ने शिकायतकर्ता को देहात कोतवाली के भरुहना पुलिस चौकी के पास बुलाया। शिकायतकर्ता ने चकबंदी लेखपाल को जैसे ही पैसे दिए, टीम ने उसको रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें