फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी में जगापट्टी और चुनार की टीम चैंपियन

विज्ञापन
कबड्डी में विजयी टीम । स्रोत- खेल​विभाग
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्खुरी में अदाणी ग्रुप की ओर से मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पर किया गया। पुरुष वर्ग में जगापट्टी व महिला वर्ग में मिनी स्टेडियम चुनार की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में आठ पुरुष और आठ महिला टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के पहले मैच में जगापट्टी ने पुलिस लाइन को 40-11 से हराया। दूसरे मैच में चौसा ने विंध्याचल को 24-20 से हराया।
तीसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आमघाट को 17-07 से हराया। चौथे मैच में पड़रा ने मझवांं को 16-04 से हराया। पहला सेमीफाइनल मैच जगापट्टी और चौसा के मध्य हुआ। इसमें जगापट्टी 18-10 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम पड़रा विजयी रही।
विज्ञापन

जगापट्टी टीम 24-20 से स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम को पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया। महिला वर्ग के पहले मैच में कोन ब्लाॅक ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 19-06 से हराया।
दूसरे मैच में मॉडल इंटर कालेज रूदौली ने जगापट्टी को 35-10 से हराया। तीसरे मैच में विंध्यज्ञान पब्लिक स्कूल ने आमघाट को 21-18 से हराया। चौथे मैच में मिनी स्टेडियम चुनार ने कमासिन को 27-17 से हराया। इस वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच विंध्यज्ञान व मिनी स्टेडियम चुनार के मध्य हुआ। इसमें मिनी स्टेडियम 10-05 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच कोन ब्लाॅक व माॅडल इंटर कालेज रुदौली के मध्य हुआ।
रुदौली विजयी रही। फाइनल मैच में मिनी स्टेडियम चुनार ने मॉडल इंटर काॅलेज रुदौली को 23-07 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया। इस मौके समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव, उषा सिंह, अनिल सिंह, शेरबहादुर, हूबलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें