फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय योजना से जोड़ें छात्र-छात्राओं को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना को प्रभावी बनाया जाय तथा अधिक से अधिक छात्र- छात्राओं को लाभ दिया जाए। इसके लिए वृहद प्रचार-प्रसार कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डिग्री कालेजों, इंटर कालेजों में योजना के उद्देश्य से संबंधित बैनर लगाये जाएं तथा प्रधानाचार्यों को पत्राचार के माध्यम से अपने स्कूलों के बच्चों को इस योजना के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की प्राथमिकताओं में है। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह, मड़िहान सिद्धार्थ यादव, चुनार नीरज पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षण सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य एएसजे जुबिली इंटर कालेज राजेन्द्र तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बीएसए सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें