मिर्जापुर। बढ़ती पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड से जुलूस निकालकर कचहरी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी की सरकार जब से आई हैं, पेट्रोल एवं डीजल तथा गैस का दाम आए दिन बढ़ाया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी से जनता जूझ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि रोज डीजल एवं पेट्रोल का दाम बेतहाशा बढ़ रहा है। बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आए दिन गैस के दाम में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र की सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल डीजल, पेट्रोल एवं गैस के दाम को कम किया जाए। महंगाई पर रोक लगाई जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन, शिवशंकर चौबे, मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन राजधर दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब पांडेय, कांग्रेस नेता अमिताभ पांडेय पीसीसी के सदस्य सरूप सिंह राजेश मिश्रा जोती किसान सेल के जिलाध्यक्ष रवि दुबे एनएसयूआई के शिवराज शर्मा, पिछड़ा के जिला अध्यक्ष जयशंकर शर्मा, संदीप तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, अधिवक्ता विमला शंकर दुबे, इश्तियाक अंसारी, मनीष दुबे, कुंज बिहारी उपाध्याय, रमेश प्रजापति पप्पू, अशोक आदि थे।