फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शोकसभा का आयोजन कर कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मोमबत्ती जलाकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी। जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तानाशाही सरकार माफिया गुंडों और भ्रष्ट लोगों को बचाने में लगी है। जब सरकार व प्रशासन को पता था कि यह 50 हजार का इनामी है फिर भी उसको पुलिस अरेस्ट नहीं कर रही थी। किसके दबाव में बचाया जा रहा था। जिसके ऊपर 60 से ज्यादा मुकदमे हों उसे उत्तर प्रदेश की सरकार क्यों बचाना चाहती थी। आज इस वजह से प्रदेश के आठ वीर पुलिस कर्मियों को अपने प्राण त्यागने पड़े। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार के लोग माफिया पर काम कांग्रेस के लोगों पर ज्यादा अत्याचार कर रहे हैं। गुलाब चंद्र पांडेय, राज धर दुबे, विजय सिंह, राजेश मिश्रा, जफर इकबाल, ज्योति, छोटे खान, कमलेश दुबे, मुमताज खान, इमरान खान, अमिताभ पांडे, जनार्दन पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रादेशिक चेयरमैन शहनवाज आलम की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। मांग किया कि शहनवाज आलम को तत्काल रिहा किया जाए। इस अवसर पर राजधर दुबे, विजय सिंह, छोटेखां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें