फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सोमवार को घंटाघर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने देेश में प्याज के बढ़ते दामों पर खासी नाराजगी दिखाई।

 शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बढ़ती महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के खाने के लिए अरहर का दाल 125 रुपया, प्याज का दाम बढ़कर 60 रुपया हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के मुंह का निवाला छीन रही है। मोदी सरकार जनता के हितों की अनदेखी करके व्यापारियों का खजाना भर रही है। गरीब रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सरकार प्याज, तेल और दाल का दाम बढ़ाकर गरीबों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र और राज्य की सरकारें अपना जनाधार खो चुुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकारें जनहित में निर्णय लें।

जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके अन्यथा कांग्रेस जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान रोशन अली अंसारी, शराफत अली, मुसीर आलम अंसारी, स्वरुप सिंह, राजेंद्रर विश्वकर्मा, अंकित अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें