फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल स्टेशन का परिक्षेत्र बढ़ाने का निर्देश

Mon, 24 Aug 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो /मिर्जापुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरूण कुमार सक्सेना ने रविवार की पूर्वाहन 11 बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेल परिसर सरकुलेटिंग परिसर को बड़ा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सभी विभागों को निर्देशित किया कि नवरात्र को देखते हुए सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाए। रेलवे परिसर को बड़ा करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के एईएन को निर्देश दिया।

इसके पूर्व उन्होंने मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर आर्शीवाद लिया। उन्हें पुरोहित राजन पाठक ने दर्शन- पूजन कराया। 

जीएम रविवार पूर्वाहन अपने सैलून से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वह सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने गए।  इसके बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कालोनी को देखा तो वहां भारी गंदगी मिली। नालियां जाम पाया। कूड़ा बिखरा मिला। यह देखते ही वह अधिकारियों पर भड़क गए। कहा कि इसको तत्काल साफ कराया जाए।

 लापरवाही दोबारा बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद तीनोें प्लेटफार्माें का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें