फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरैनी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, चढ़ावा चोरी मामले में पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
कछवां क्षेत्र के बरैनी में अपने मामा को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। -सोशल
विज्ञापन
- दिवंगत मामा के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
विज्ञापन

कछवां। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को क्षेत्र के बरैनी गांव में दिवंगत मामा स्व अशोक सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पहले कछवां थाना तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
अजय राय ने बताया कि स्वर्गीय अशोक सिंह उनके पांच मामा में तीसरे नंबर पर थे। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि मामले में बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि शुद्धि यज्ञ कराया जा रहा है तो यह गंभीर मामला है और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि कांग्रेस पहले से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें