मड़िहान। तहसील सभागार में तहसीलदार के द्वारा लेखपाल संघ के पदाधिकारी को अपमानित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने बैठक कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि तहसीलदार फूलचंद यादव का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। मंगलवार की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। कहा गया कि मंगलवार को तहसील सभागार में एक आवश्यक मीटिंग थी। मड़िहान तहसील से पांच भूमिहीन आवासीय पट्टेदारों के नाम का चयन हुआ, लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों से पट्टा अभिलेख वितरण किया जाना था। समय से पट्टेदार तहसील नहीं पहुंचे तो तहसीलदार ने कर्मचारियों को अपशब्द कहे। हालांकि उस दिन भी मामला एसडीएम चेंबर तक पहुंचा था। दो दिनों तक चले मंथन के बाद फिर मामला गरमा गया। इस संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन पर विचार किया जाएगा।