फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोन विकास खंड को मिला 10 क्विंटल भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्जापुर। नगर में चिकित्सकीय कार्य करने वाले सतीश गुप्ता ने गो आश्रय स्थल के लिए रविवार को दस क्विंटल भूसा का दान किया। वाहन को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीवीओ ने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के आह्वान के बाद अब नागरिक भी भूसा दान के लिए आगे आने लगे हैं। सतीश गुप्ता का रामबाग में डायग्नोस्टिक सेंटर है। सीवीओ ने सभी से आग्रह किया है कि वे भूसा दान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

जिगना संवाददाता के अनुसार विकास खंड छानबे में ग्राम प्रधान संगठन की ओर से 25 क्विंटल भूसा दान किया गया है। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह के प्रयास से प्राप्त भूसा भूसा बैंक में जमा करा दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल, विनोद कुमार यादव, पंच बहादुर सिंह ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें