फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एथलेटिक्स में 12 गोल्ड के साथ कंपोजिट स्कूल श्रुतिहार चैंपियन

विज्ञापन
अदलहाट के सीएस बभनी में आयोजित न्याय पंचायत एथलेटिक्स में प्रतिभाग करते छात्र।-संवाद।
विज्ञापन
वर्षा यादव ने पांच स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अदलहाट। कंपोजिट विद्यालय बभनी में शनिवार को न्याय पंचायत हाजीपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार ने 12 स्वर्ण सहित कुल 25 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। श्रुतिहार की वर्षा यादव ने पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में श्रुतिहार के राजवीर ने स्वर्ण, जबकि विशाल ने रजत पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में विवेक और 600 मीटर दौड़ में रितेश कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लंबी कूद में बभनी के आशीष प्रथम रहे। बालिका वर्ग में हाजीपुर की आस्था और बिसौरा की सावित्री ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में श्रुतिहार के रितेश और विवेक ने दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। हाजीपुर के अनुज पाल ने भी स्वर्ण पदक जीता। गोला फेंक और डिस्कस थ्रो में बभनी के विकास ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में श्रुतिहार की वर्षा यादव ने दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक सहित पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। प्रिया ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन बृज भूषण सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में प्रभात सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राम आसरे सिंह, इस्तियाक अहमद, सुरेश सिंह, शांति प्रकाश पांडेय और राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें