फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक पूरा करें शौचालय निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अवशेष शौचालयों के निर्माण की मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अविनाश सिंह ने विकासखंड पटेहरा, राजगढ़ एवं जमालपुर के शौचालयों की समीक्षा की। बैठक में सभी ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों तथा संबंधित विकास खंड के खंड प्रेरक एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि शौचालय निर्माण को पूर्ण करने के लिए जो तिथियां निर्धारित की गई हैं। उस तिथि को शत-शत पूर्ण करते हुए भारत सरकार की वेबसाइट पर फोटो अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही मानव गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। शौचालयों के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में 15 मई तक शौचालयों में गुणवत्ता मानक तथा पानी की टंकी के निर्माण के साथ शौचालय पूर्ण करें। जमालपुर में जिला स्तर के खंड प्रेरक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी भ्रमण करते हुए शौचालयों का निरीक्षण करें एवं उसे पूर्ण कराएं। अभी विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। विकासखंड जमालपुर में शौचालय निर्माण एवं मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। बैठक में डीपीआरओ अरविंद कुमार, डीसी एसबीएम विनोद श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें