फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत शिवाला में चला सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के निर्देशानुसार महंत शिवाला वार्ड में सैनिटाइजेशन कार्यक्रम चलाया गया। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को कोरोना मुक्त बनाने हेतु समस्त वार्डों का दोबारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महंत शिवाला वार्ड का मंगलवार को दोबारा सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

महंत शिवाला वार्ड व मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गलियों को भी सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा व्यवसायिक भवनों को भी सैनिटाइज किया गया। साथ ही जो भी प्रशासनिक वाहन मार्ग से गुजर रहे थे। उनको भी सैनिटाइज कराया गया इस मौके पर सभासद रीता पांडेय के पति राजेश पांडेय ने कहा कि इससे नगर की जनता को कोरोना मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन से रोहित जायसवाल, आकाश चौधरी, राजन मौर्य, राकेश यादव, एवं सफाई निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा, सफाई नायक सचिदानंद अपने कर्मचारियों सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें