मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने मंगलवार को मड़िहान के देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। कार्य पर कुलपति ने संतोष जताया। कार्यदायी संस्था ने बताया कि जुलाई तक अकादमी भवन व प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, सहायक कुलसचिव डा. आनंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय राजकीय महाविद्यालय उमरहा में कुलपति प्रो शोभा गौड़ से जनपदीय शिक्षक संघ मिर्जापुर के अध्यक्ष प्रोफेसर राजमोहन शर्मा के नेतृत्व में प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे। डाॅ प्रशांत कुमार राय, जय प्रकाश सिंह व डा़ॅ प्रीति जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ए प्रैक्टिकल एप्रोच टू फिजीकल एंड साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड का विमोचन भी किया गया। डा़ॅ ऋषभ कुमार ने 11-12 अप्रैल 2025 को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शहादत व विरासत व भारतीय स्वाधीनता संघर्ष में क्रांतिकारी आंदोलन की भूमिका में अतिथि के रूप में कुलपति को आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रो ओमशंकर गुप्ता,डॉ़ ऋषभ कुमार, डॉ़ राम मोहन, वसीम अकरम अंसारी, दिव्या यादव, राजीव सिंह व कमला आर्य कन्या की डॉक्टर प्रीति जायसवाल शामिल रहीं।