फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में बनेगा सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मिशन के द्वारा कराये जा रहे कार्यो के आय-व्यय के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जनपद के 809 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों की धनराशि एवं मनरेगा की धनराशि से पुरुष एवं महिला सामुदायिक शौचालाय का निर्माण किया जाएगा7 जिसके क्रम में प्रमुख्य सचिव पंचायती राज के द्वारा स्टीमेट एवं डिजाइन तथा दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के ग्राम पंचायतों तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत ऐसे स्थलों का चयन किया जाए, ताकि गांव प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों हेतु तथा गांव में बाहर से आये हुए बाहरी व्यक्ति एवं शादी-विवाह में बाहर से आये लोगों के लिये प्रयोग में आ सके। इनका निर्माण 14 वें एवं राज्य वित्त तथा मनरेगा अंश से कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि तीन दिन के अन्दर स्थान का चयन एवं स्टीमेट बनाकर कर प्रस्तुत किया तथा जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन एक समय निर्धारित कर शौचालय निर्माण का शुभारंभ कराया जाए।सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि कायाकल्प योजना के तहत कराये गये कार्यो को सत्यापन के बाद जो कमियां अधिकारियों द्वारा दर्शायी गयी हैं। उन कमियों को तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना मिर्जापुर की ही देन है जो पूरे प्रदेश में लागू किया गया है, अतएव सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से इस योजना को समय से गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कराये ताकि प्रदेश में जिले का अच्छा स्थान हो सके। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय के उपयोगार्थ अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। जिसे समिति ने स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, कोआडिनेटर स्वच्छ भारत मिशन विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ला, सुनील उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख सिटी, सीखड के अलावा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्राम स्तरीय निगरानी समिति के सदस्यों से डीएम ने ली जानकारी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को कोविड-19 के लिए ग्राम स्तर पर बनायी गयी निगरानी समिति के कार्यो के बारे में जानकारी की। उन्होंने ग्राम प्रधान, आशा तथा सेकेटरी से दूरभाष पर वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने छानबे विकास खंड के ग्राम देवरी के ग्राम प्रधान राजीव से कोरोना की निगरानी के लिये बनायी गयी निगरानी समिति के सदस्यों की कार्यशैली के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया गया कि ग्राम में सेंटर आफिसर समय-समय पर निगरानी के लिये आ रहे हैं तथा आशा कार्यकत्रियों के द्वारा बाहर से आने वाले व होम क्वारंटीन पर रखे गये लोगों के घरों पर फ्लैग लगवा दिया गया है। ग्राम सभा देवरी की आशा कार्यकत्री किरन मिश्रा से भी होम क्वारंटीन घरों पर लगाये जा रहे फ्लैग के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्राम महरौडा के सेक्रेटरी प्रकाश चन्द्र दूबे के मोबाइल पर वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक बाहर से आने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जाये तथा कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें