फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगश्वर राम मिश्र बने कोविड- 19 के वरिष्ठ नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र को मिर्जापुर व संत रविदास नगर भदोही के लिए वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में कोविड- 19 के प्रसार को रोकने एवं व्यवस्थाओं को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिलो के लिए एक नोडल अधिकारी मनोनीत किया है। इन अधिकारियों से कहा गया है कि वे 15 मई तक संबंधित जिलों में जाकर कोविड- 19 के प्रसार को रोकने एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और उसके बारे में शासन को रिपोर्ट प्रेषित करें। इसके साथ ही यह भी अपेक्षा की गई है कि वे संबंधित जिलों में एक सप्ताह तक प्रवास कर व्यवस्था को गति प्रदान करें। नामित नोडल अधिकारी 14 बिंदुओं पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य कराएंगे। मुख्य सचिव ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि नामित नोडल अधिकारी को जिला प्रशासन की समस्त इकाईयां, चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारी व पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी उनके कार्यों व दायित्व निर्वहन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही नोडल अधिकारी जिलाधिकारी को मार्ग दर्शन व सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें