मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने बुधवार को सुबह 10.40 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय से डीडीआर व एक परिचारक अनुपस्थित थे। बताया गया कि उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात चंद्रजीत सिंह यादव हैं परंतु उन्हें दो दिन से बुखार है। इलाज के लिए अवकाश पर लखनऊ में हैं। तथा मनोज परिचालक आकस्मिक अवकाश पर हैं। इसके अलावा सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये।
निरीक्षण के समय कार्यालय के मेन गेट के आस-पास घासफूस की सफाई के लिए उन्होंने निर्देश दिया। शिक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रही वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञान गंगा तथा चयन बोर्ड से चयनित अभ्यर्थी के कार्यभार ग्रहण के बारे जानकारी ली गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने बताया कि पठन पाठन की मानीटरिंग हेतु 10-12 विद्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षकों के द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह भी बताया कि जिन छात्रों के पास एंड्रायड फोन व टेलीविजन की उपलब्धता नहीं है उनके लिये विभाग द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रधानाचार्य को समाचार विभाग प्रयागराज द्वारा लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध करायी है। निरीक्षण के समय ने बताया कि वर्ष 2008 से कार्यालय भवन किराये पर संचालित है। इस भवन में संयुक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मंडल एवं उप शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मंडल का कार्यालय स्थित हैं। कार्यालय के निर्माण के लिए राजकीय इंटर कालेज मिर्जापुर के हास्टल के बगल में भूमि चिह्नित की गयी है। विभाग द्वारा धनराशि का आवंटन न किये जाने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है।