फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का चला डंडा

Thu, 05 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
हो‌र्ड‌िंग हटाई
विज्ञापन
चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। तुरंत आचार संहिता का पालन कराना शुरू कर दिया गया। सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि हटवा दिए गए। राजनीतिक दलों की भी सरगर्मी तेज हो गई है। सपा और बसपा के उम्मीदवार घोषित हैं जबकिभाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अभी तय नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले में आठ मार्च को मतदान होगा। चुनाव आयोग से तारीख की घोषणा के साथ ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। प्रशासन ने पहले से ही प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर हटवाना शुरू कर दिया था। तारीख की घोषणा के साथ ही अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर के आसपास से पोस्टरों को हटा दिया।

चुनार, मड़िहान और लालगंज तहसीलों के आसपास लगी होर्डिंग्स भी हटवाई गईं। जिलाधिकारी कंचन वर्मा और पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विन्ध्याचल के अमरावती चौराहा, अष्टभुजा आदि स्थानों पर अपनी देखरेख में पोस्टरों को हटवाया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने विभाग के सरकारी भवनों के दीवारों, आसपास के खंभों पर राजनैतिक दलों अथवा उम्मीदवारों द्वारा लगाये गए पोस्टरों और प्रचार सामाग्रियों को हटवा कर या पुताई करा दें। साथ ही तस्दीक के लिए इसकी फोटो भी भेजें।
विज्ञापन


 उधर, राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को छोड़ कर अभी किसी भी दल ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। समाजवादी पार्टी में अभी भी मझवां और मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में दो प्रत्याशियों के चुनाव में उतरने की चर्चा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि  शीघ्र ही अन्य दलों के प्रत्याशियों के चेहरे भी सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें