फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएम योगी की पांच दिन में चंदईपुर में दूसरी चुनावी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 15 नवंबर को जिले में होंगे। पांच दिन में वे दूसरी बार चंदईपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री 10 नवंबर को मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कछवां के गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। अब वे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चंदईपुर में 15 नवंबर को जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वे जिले में 55 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकाॅप्टर 15 नवंबर को दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर चंदईपुर में बने हेलिपैड पर उतरेगा। वे वहां से दो बजकर पांच मिनट पर सभा स्थल पहुंचेंगे। वहां वे दो बजकर 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वहां से चलकर दो बजकर 50 मिनट पर हेलिपैड पहुंचेंगे और वहां से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर दो दिन पहले से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें