हलिया विकास खंड का वैधा गांव मुख्यमंत्री के स्वागत करने को तैयार है। जिला प्रशासन ने पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर हेलिपैड बनाया गया है। आनन-फानन में तीन किलोमीटर की सड़क को तैयार कर ली गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 11 नवंबर को जिले के हलिया ब्लॉक में होगा। मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के पिता के तेरहवीं शामिल होने आ रहे हैं। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री लालगंज तहसील के बैधा गांव में बने हेलीपैड पर 12 बज कर 25 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बज कर 35 मिनट पर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह एक बजकर 25 मिनट पर सोनभद्र के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के घर से ढाई किलोमीटर उत्तर खम्हरिया तथा पांच सौ मीटर दक्षिण की तरफ सड़क बना दी गई है। शुक्रवार को दिन भर मड़िहान के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, अपना दल के विधायक राहुल कोल, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी मौके पर डटे रहे। रात में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के अफसर रात में गांव में ही रहे। सड़क पर ही स्थित जूनियर हाईस्कूल को रंग दिया गया है। पंचायत भवन में का भी रंगरोगन किया गया है। पंचायत भवन की फर्श पर टाइल्स लगा दी गई हैं। शौचालय को चमका दिया गया है। दिन भर गाव में सफाई की जाती रही। हलिया से जहां तक सड़क नहीं बनी है वहां गड्ढों में मिट्टी डाल कर उस पर पानी डाला गया है ताकि अफसरों की गाड़ियां आसानी से गुजर सकें। भाजपा महासचिव के घर पर मुख्यमंत्री जहां पहुंचेंगे, वह उस जगह से दूर बनाया गया है जहां आम लोग आएंगे। वहां सोफे का इंतजाम किया गया है।
मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में चार एडिशनल एसपी 10 सीओ ,24 थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर 85 सब इंस्पेक्टर 41 हेड कांस्टेबल, 312 सिपाही आठ ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी, 32 महिला पुलिसकर्मी , महिला सब इंस्पेक्टर दो कंपनी पीएसी ,35 कमांडो तथा एसपीजी तैनात रहेंगे। इस बात की जानकारी सीओ लालगंज बृजेश तिवारी ने दी।