फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा आज आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाराणसी के रामनगर से चलकर गंगा यात्रा बुधवार की सुबह11:30 बजे मिर्जापुर सीमा पर पहुंचेगी। जिले की सीमा पार करते ही रसूलगंज में गंगा रथ का जोरदार स्वागत होगा। लोग मानव श्रृंखला बनाकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद चुनार में स्वागत सभा का आयोजन किया गया है। इसमें पर्यटन राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के साथ ही कई और जनप्रतिनिधि मौजूद होंगे।
विज्ञापन

गंगा यात्रा पड़री होते हुए जीआईसी ग्राउंड पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जनसभा का आयोजन होगा। आयोजन के बाद गंगा यात्रा दल दो हिस्सों में बंट जाएगा। एक विंध्याचल मेजा, मांडा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा तो वहीं दूसरा दल गोगांव से जलमार्ग के रास्ते सीमामढ़ी पहुंचेगा। बीच-बीच में कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। मंगलवार को पूरे दिन गंगा यात्रा को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सुबह 11:20 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से विंध्याचल के लिए रवाना होंगे। 11:45 बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे और फिर 12:05 बजे अमरावती चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद अष्टभुजा गेस्टहाउस रवाना हो जाएंगे जहां विंध्य कारिडोर को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही प्रस्तुतिकरण को देखेंगे। यहां से निकलकर दोपहर बाद 1:20 बजे भरुहना चौराहा पहुंचेंगे। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से 1:35 बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1:45 बजे हेलीकाप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें