फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह छाए बादल, दोपहर में तेज धूप से चार डिग्री पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मानसूनी बारिश के दो दिन बाद रविवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह तो बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस बढ़ने के कारण लोग पसीना पोछते रहे। वहीं, अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आसमान में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। दोपहर तक बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इससे बेतहाशा उमस बढ़ गई, जिस कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं, तापमान भी चार डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था।
वहीं, पहाड़ी ब्लाक में बूंदाबांदी होने से सड़कों पर कीचड़ फैल गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया प्री-मानसून का आगमन हो चुका है। पश्चिमी विछोभ के कारण मानसून कुछ कमजोर हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें