फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 26 Dec 2017 12:19 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में गुरूगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। कहीं शोभायात्रा निकाल कर सिख समुदाय ने अनेेक करतब दिखाए तो कहीं कीर्तन दरबार लगाया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल रंग बिरंगे परिधान, पगड़ी और हाथों में कटार धारण किए उमंग के साथ चल रहे थे। नगर के रतनगंज स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया। इसके पश्चात ज्ञानी अजमेर सिंह व उत्तराखंड से आए ज्ञानी कुलवंत सिंह रसीला द्वारा कीर्तन दरबार व कथा विचार हुआ। प्रकाशोत्सव में गुरूनानक गर्ल्स व इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मधुर कीर्तन किया। गुरूसिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह चड़योक व धार्मिक मंत्री भूपेंद्र सिंह डंग ने गुरू गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान हरदीप सिंह खुराना, धर्मपाल सिंह सरना, जसवंत सिंह सरना, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अहरौरा संवाददाता के अनुसार नगर के सत्यानगंज स्थित दस्तखती साहब के गुरूद्वारा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बनवारी सिंह, शमशेर सिंह, गुलाब सिंह, संत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

, जीत सिंह, दर्शन सिंह, ईश्वर सिंह, चंद्रभान सिंह, मुन्नु सिंह, सतपाल सिंह, किरपाल सिंह, तारा सिंह, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें