क्षेत्र के नरोइया गांव में सोमवार को अबूझ हाल में मड़ई में आग लग गई। इसमें दो लोगों की मड़ई व उसमें रखा पुआल एवं दो बकरियां भी झुलस गईं। नरोइया गांव निवासी रमेश सोनकर व बल्लू सोनकर की अगल बगल मड़ई थी। दोपहर करीब दो बजे के लगभग उनके मड़ई में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाया।