फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीसरे दिन भी मौसम साफ, तेज हवाओं के चलने से मड़ाई कार्य में परेशानी

विज्ञापन
शेरवां क्षेत्र में फसलों की थ्रेसरिंग में जुटे किसान।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। लगातार तीसरे दिन शनिवार को मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली। गेहूं की कटाई और मड़ाई के काम में तेजी आ गई है। हालांकि दोपहर को तेज हवा चलने से मड़ाई कार्य में किसानों को परेशानी हुई। थ्रेसरिंग के दौरान उड़ रहे भूसे को देखकर ज्यादातर किसान रात या फिर सुबह और शाम ही मड़ाई करना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। बीते दिनों हुई बारिश से कटी फसल भीग गई थी, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। मौसम खुलते ही किसान खेतों में पहुंच गए। उन्होंने गीली फसल को सुखाने के साथ मड़ाई का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। पूर्व की तरह तेज धूप से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें