फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा की नई कार्यसमिति में कई और दागी, मुकदमों की कॉपी वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ पदाधिकारियों व सदस्यों पर भी दर्ज है प्राथमिकी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कॉपी
विज्ञापन




- समिति के गठन और पदाधिकारियों, सदस्यों के चयन पर सवाल उठा रहे आम लोग

मिर्जापुर। भाजपा की नई गठित कार्यसमिति विवादों में घिरती चली जा रही है। एक तरफ हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह का मामला तूल पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ समिति से जुड़े कुछ और पदाधिकारियों और सदस्यों पर दर्ज प्राथमिकी व प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़े कागज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक सदस्य पर तो 15 से ज्यादा प्राथमिकी होने का दावा किया जा रहा है। इसी प्रकार कुछ और पदाधिकारियों पर मारपीट सहित अन्य प्राथमिकी दर्ज हैं। ऐसे में न केवल विपक्षी पार्टी बल्कि आम जनता सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन




कुछ दिनों पूर्व जारी हुई भाजपा की नई कार्यसमिति के पदाधिकारी और सदस्यों से जुड़े, प्रतिदिन कुछ ऐसे नए नाम सामने आ रहे हैं। जिनपर एक नहीं दो नहीं बल्कि कई मामले दर्ज हैं। श्याम सिंह के बाद कुछ और पदाधिकारियों के नाम सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल हैं। किसी पर मारपीट तो किसी पर जीवन के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने जैसे आरोप हैं। एक सदस्य पर तो 15 से ज्यादा प्राथमिकी है और जिला बदर और गैंगस्टर जैसी कार्रवाई होने का दावा भी किया जा रहा है। अभी तक पार्टी श्याम सिंह यादव मामले से ही नहीं निपट सकी थी कि तब तक कुछ नए प्रकरण प्रकाश में आ गए हैं। बता दें कि श्याम सिंह यादव और उनके भाइयों के ऊपर वर्ष 2008 में भाजपा के ही नेता राम दुलार चौधरी के भतीजे शशि चौधरी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 22 अप्रैल 2008 के दिन लाल डिग्गी इलाके में श्याम सिंह यादव और उनके भाइयों ने शशि चौधरी की हत्या कर दी थी। इसी दौरान गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। गुंडा एक्ट में कार्रवाई हुई। बावजूद इसके जिला मंत्री के रूप में भाजपा की नई कार्यकारिणी में जगह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें