मिर्जापुर। विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला के लिए अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने बृहस्पतिवार से गंगा घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। पक्काघाट व दीवानघाट में सिल्ट की सफाई कराई जा रही है।
विंध्याचल में 18 मार्च की रात से चैत्र नवरात्र मेला शुरु होने वाला है। इसको देखते हुए अमर उजाला ने अपने 10 मार्च के अंक में पड़ताल करती हुई खबर प्रकाशित की थी, जिसमें घाटों व क्षेत्र की सफाई की स्थिति पर सवाल उठाया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर पालिका मिर्जापुर ने बृहस्पतिवार से वहां पर सफाई अभियान शुरू कर दिया। कहा गया कि पहले घाटों की सिल्ट सफाई व गंदगी की सफाई की जाएगी। संवाद