फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबुन से हाथों को करें साफ, फेस कवर लगाएं: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि लाकडाउन का कड़ाई से पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, क्योंकि संक्रमण को फैलने से रोकना ही सबसे कारगर उपाय है। साथ ही सभी से कहा कि वे अपने हाथ साबुन से बार-बार धोएं, मुंह को ढक कर रखें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बैंक, मेडिकल स्टोर, राशन की दुकानों, गेहूं क्रय केन्द्रों, सब्जी, फल एवं किराना की चिह्नित दुकानों पर अथवा कहीं भी किसी भी दशा में भीड़ न लगायें। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप को समस्त नागरिक अपने मोबाइल फोन में अवश्य डाउनलोड करें तथा इसमें दिये गये सुविधाओं का लाभ उठायें। कहा कि समस्त मुख्य मार्गों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की तैनाती कराकर पेट्रोलिंग करायी जा रही है। मंडल के समस्त जनपदों की सीमाओं को इस प्रकार सील किया गया है कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से जनपद की सीमा में प्रवेश न कर सके। जनसामान्य को किसी भी प्रकार के आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के संबंध में कोई असुविधा न हो। इसके लिए मेेडिकल, फल, सब्जी एवं प्रशासन द्वारा अधिकृत किराना की दुकानों के माध्यम से निरंतर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 डेडिकेटेट एल-1 फैसिलिटी प्रत्येक जनपद में चालू है। इसके अतिरिक्त रैंडम आधार पर अन्य क्षेत्रों में भी विभिन्न व्यक्तियों एवं मेडिकल स्टाफ के भी कोरोना संबंधी टेस्ट कराये जा रहे हैं। सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कम्यूनिटी किचन के माध्यम से पके पकाये भोजन की व्यवस्था कराई जा रही हैै। मंडल के समस्त जनपदों में टेलीमेडिसीन के माध्यम से सलाह देने हेतु चिकित्सकों की सूची का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें