मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में ई हास्पिटल परियोजना अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने द्वारा किए गए कार्य का भुगतान न किए जाने और उनकी सेवा जारी न रखे जाने के विरोध में सोमवार को पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
कर्मचारियों ने बताया कि छह फरवरी को लखनऊ से ई हास्पिटल परियोजना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय करने के लिए बजट आवंटित किया गया है, पर कर्मचारियों का माह दिसंबर 2019 तक का ही मानदेय का भुगतान किया गया है, जबकि मार्च तक का बजट की स्वीकृति है। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने सभी को कार्य करने से मना कर दिया है। कार्य न करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदेश के 32 चिकित्सालयों में ई-हास्पिटल परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल को छोड़ अन्य अस्पताल में सेवाएं पूर्व की तरह जारी है। मांग किया कि मामले की जांच कराकर मानदेय दिलाया जाए और सेवा को जारी रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में दीपिका राय, राहुल कुमार, अंकित सिंह, राजेश कुमार, देवेंद्र पांडेय, आशु, सुधा रानी, रितेश आदि है।